Breast Self Examination: 5 मिनट का सेल्फ टेस्ट बचा सकता है बड़ी मुसीबत से! हर महिला के लिए जानना है बेहद जरूरी, अपनाएं ये आसान स्टेप्स

Breast Self Examination: 5 मिनट का सेल्फ टेस्ट बचा सकता है बड़ी मुसीबत से! हर महिला के लिए जानना है बेहद जरूरी, अपनाएं ये आसान स्टेप्स

Breast Self Examination: ब्रेस्ट कैंसर आज के समय में महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि सेल्फ अवेयरनेस यानी खुद के प्रति जागरूकता इससे बचने का सबसे बड़ा हथियार है। अक्सर हम अपनी बॉडी में होने वाले छोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही भारी पड़ सकती है। बहुत सी महिलाएं इस बात से अनजान हैं कि हमारे शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव असल में किसी बड़ी समस्या की दस्तक हो सकते हैं।

डॉ. मल्लिका ढांडा ने इसे पहचानने का सबसे सरल तरीका बताया है ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जाम। अगर आप महीने में सिर्फ 5 मिनट निकालकर खुद की जांच करती हैं, तो आप किसी भी खतरे को शुरुआती स्टेज पर ही ठीक कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सबसे आसान और सही तरीका।

क्यों जरूरी है ये करना?

पहले ज्यादातर मामलों में महिलाएं खुद ही गांठ का पता लगा लेती थीं। जब आप रोज अपनी जांच करती हैं, तो आपको पता चल जाता है कि आपकी बॉडी नॉर्मल स्थिति में कैसी रहती है। इससे फायदा यह होता है कि जैसे ही कुछ अलग सा महसूस होता है, आप तुरंत अलर्ट हो जाती हैं। जल्दी पहचान ही इलाज को आसान और सफल बनाती है।

जांच का सही समय

हर महीने एक डेट तय कर लें। अगर आपको रेगुलर पीरियड्स आते हैं, तो पीरियड खत्म होने के 3 से 5 दिन बाद का समय सबसे बेस्ट है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव कम होते हैं और टिश्यू नरम होते हैं, जिससे जांच सटीक होती है। जो महिलाएं मेनोपॉज (पीरियड्स बंद) की स्थिति में हैं, वे महीने की कोई भी एक फिक्स डेट चुन सकती हैं।

घर पर ऐसे करें आसान सेल्फ-चेक

  • आईने के सामने खड़े होकर अपने ब्रेस्ट को ध्यान से देखें।
  • पहले हाथ नीचे रखें, फिर ऊपर उठाकर देखें क्या दोनों साइड एक जैसी हैं। कोई सूजन, गड्ढा या निप्पल में बदलाव दिखे तो ध्यान दें।
  • हाथ कमर पर रखकर हल्का दबाव बनाएं और देखें कि स्किन में खिंचाव या लालपन तो नहीं है।
  • नहाते समय उंगलियों को चारों तरफ घुमाते हुए पूरे हिस्से को चेक करें।
  • फिर लेटकर भी यही प्रक्रिया दोहराएं इससे अंदर की गांठ आसानी से पता चल सकती है।

40 की उम्र वालों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपकी उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है, तो सिर्फ घर पर जांच काफी नहीं है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि 40 की उम्र में एक बार बेसलाइन मैमोग्राफी (Baseline Mammography) जरूर करवा लेनी चाहिए। यह एक तरह का एक्स-रे है जो उन बारीकियों को भी पकड़ लेता है जो हाथों से महसूस नहीं होतीं।

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे के क्या लक्षण हैं?

  • निप्पल का अंदर धंसना।
  • स्किन का लाल होना या मोटा होना।
  • बगल में कोई नई गांठ महसूस होना।
  • बिना वजह दर्द या भारीपन लगना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *