पंजाब में ‘डोरिमन’ समेत 4 गिरफ्तार:संगरूर पुलिस ने बाइक चोरी का केस सुलझाया; फर्नीचर डीलर ने दी थी शिकायत

पंजाब में ‘डोरिमन’ समेत 4 गिरफ्तार:संगरूर पुलिस ने बाइक चोरी का केस सुलझाया; फर्नीचर डीलर ने दी थी शिकायत

पंजाब के संगरूर जिले में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस स्टेशन दिड़बा के एसएचओ ने बताया कि यह मामला युद्धवीर सिंह निवासी रोड़ेवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। युद्धवीर सिंह ने बताया कि वह फर्नीचर डीलर का काम करते हैं और काम के सिलसिले में दिड़बा आए थे। इसी दौरान उनकी सैंपलडर मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर ली थी। खोजबीन में सामने आए आरोपी शिकायतकर्ता युद्धवीर सिंह ने अपनी खोजबीन के दौरान पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल गांव काकूवाला निवासी जगपाल सिंह और जगजीत सिंह ने चोरी की थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जगपाल सिंह उर्फ डोरिमन और जगजीत सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ गोरा और एक अन्य जगजीत सिंह, दोनों निवासी काकूवाला, को भी गिरफ्तार कर नामजद किया। मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास जारी पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की आगे की जांच दिड़बा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *