सुपौल के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भीमनगर चेकपोस्ट पर मध निषेध विभाग ने नियमित जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में पांच लोगों को अरेस्ट किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली छात्रों के परिभ्रमण दल के साथ नेपाल गए थे। वापस लौटने के दौरान भीमनगर चेकपोस्ट पर तैनात मध निषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मधेपुरा और खगड़िया में शिक्षक के पद पर कार्यरत गिरफ्तार लोगों की पहचान मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र निवासी सिवंश कुमार उर्फ शक्ति शामन, बेलारी थाना क्षेत्र के परिहारी निवासी दीपनारायण राम, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी इंग्लिश कुमार, गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुलार निवासी मिठू कुमार तथा खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी धीरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। इनमें से दीपनारायण राम, इंग्लिश कुमार और धीरेन्द्र कुमार मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परिहारी में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा, शराब का सेवन सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर नेपाल के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कराने ले गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया और वापसी के समय चेकपोस्ट पर पकड़े गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी होती है, उनका ऐसा आचरण न केवल अनुचित बल्कि चिंताजनक भी है। इंस्पेक्टर बोले- शिक्षा विभाग को भी सूचना दे दी गई मध निषेध विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसके तहत शराब का सेवन, खरीद-बिक्री और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही मामले की सूचना संबंधित शिक्षा विभाग को भी दे दी गई है। डीएम बोले- रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इधर, सुपौल के डीएम सावन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिले को निलंबन की अनुशंसा भेजी जाएगी। वहीं, मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी से कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भीमनगर चेकपोस्ट पर मध निषेध विभाग ने नियमित जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में पांच लोगों को अरेस्ट किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली छात्रों के परिभ्रमण दल के साथ नेपाल गए थे। वापस लौटने के दौरान भीमनगर चेकपोस्ट पर तैनात मध निषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मधेपुरा और खगड़िया में शिक्षक के पद पर कार्यरत गिरफ्तार लोगों की पहचान मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र निवासी सिवंश कुमार उर्फ शक्ति शामन, बेलारी थाना क्षेत्र के परिहारी निवासी दीपनारायण राम, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी इंग्लिश कुमार, गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुलार निवासी मिठू कुमार तथा खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी धीरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। इनमें से दीपनारायण राम, इंग्लिश कुमार और धीरेन्द्र कुमार मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परिहारी में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा, शराब का सेवन सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर नेपाल के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कराने ले गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया और वापसी के समय चेकपोस्ट पर पकड़े गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी होती है, उनका ऐसा आचरण न केवल अनुचित बल्कि चिंताजनक भी है। इंस्पेक्टर बोले- शिक्षा विभाग को भी सूचना दे दी गई मध निषेध विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसके तहत शराब का सेवन, खरीद-बिक्री और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही मामले की सूचना संबंधित शिक्षा विभाग को भी दे दी गई है। डीएम बोले- रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इधर, सुपौल के डीएम सावन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिले को निलंबन की अनुशंसा भेजी जाएगी। वहीं, मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी से कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


