छतरपुर में भजन पर झांझ बजाते हुए थिरके मंत्री अहिरवार:रामनवमी से पहले निकली प्रभात फेरी में शामिल हुए

छतरपुर में भजन पर झांझ बजाते हुए थिरके मंत्री अहिरवार:रामनवमी से पहले निकली प्रभात फेरी में शामिल हुए

छतरपुर में रामनवमी पर्व से पहले धार्मिक उत्साह अलग ही दिखाई दे रहा है। शहर में नौ दिनों तक प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मध्यप्रदेश के वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार एक प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान वे ‘राम जी की निकली सवारी’ भजन पर झांझ और करताल बजाते हुए उत्साहपूर्वक थिरकते दिखे। मंत्री अहिरवार का यह सहज अंदाज श्रद्धालुओं को पसंद आया। आम लोगों के साथ भक्ति में शामिल होने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलीप अहिरवार को साधारण पृष्ठभूमि और जमीनी स्तर के नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी यह सादगी और धार्मिक सहभागिता लोगों को आकर्षित कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *