भोजपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला:गर्दन पर चाकू से वार, बारात में स्कॉर्पियो की अगली सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद

भोजपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला:गर्दन पर चाकू से वार, बारात में स्कॉर्पियो की अगली सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद

भोजपुर में बुधवार देर शाम मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल निचली कल मोहल्ले की है। घायल युवक की पहचान ताज तनवीर(25) के तौर पर हुई है, पूर्व वार्ड पार्षद फमीदा खातून का बेटा है। मोहल्ले के मोहम्मद इजहार की बारात बक्सर जाने वाली थी। कई लोग एक साथ जाने के लिए वाहन में सवार हो रहे थे।
इसी दौरान स्कॉर्पियो की आगे वाली सीट पर बैठने को लेकर ताज तनवीर और अली के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अली ने चाकू निकाल लिया। ताज के गर्दन के पास वार कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टर ने बताया कि युवक के गर्दन के पास गहरा जख्म है। मरीज को गंभीर अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चोट संवेदनशील जगह पर है, इसलिए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इस घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सीट को लेकर हुए विवाद को ही कारण माना जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। भोजपुर में बुधवार देर शाम मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल निचली कल मोहल्ले की है। घायल युवक की पहचान ताज तनवीर(25) के तौर पर हुई है, पूर्व वार्ड पार्षद फमीदा खातून का बेटा है। मोहल्ले के मोहम्मद इजहार की बारात बक्सर जाने वाली थी। कई लोग एक साथ जाने के लिए वाहन में सवार हो रहे थे।
इसी दौरान स्कॉर्पियो की आगे वाली सीट पर बैठने को लेकर ताज तनवीर और अली के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अली ने चाकू निकाल लिया। ताज के गर्दन के पास वार कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टर ने बताया कि युवक के गर्दन के पास गहरा जख्म है। मरीज को गंभीर अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चोट संवेदनशील जगह पर है, इसलिए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इस घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सीट को लेकर हुए विवाद को ही कारण माना जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *