हरियाणा बोर्ड परीक्षा; 334 नकली पकड़े, 64 कर्मचारी कार्यभार मुक्त:मार्किंग प्रक्रिया तेज, मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट संभावित

हरियाणा बोर्ड परीक्षा; 334 नकली पकड़े, 64 कर्मचारी कार्यभार मुक्त:मार्किंग प्रक्रिया तेज, मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट संभावित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा करवाई जा रही 10वीं, 12वीं एवं डीएलएड की परीक्षाओं में अब तक 334 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर 64 कर्मचारी कार्यभार मुक्त किया है। इधर, शिक्षा बोर्ड ने आंसर सीट की मार्किंग भी शुरू कर दी है। ताकि समय से रिजल्ट जारी किया जा सके। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं समापन के करीब पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले आंसर सीट को सिक्रेसी कोड दिया जा रहा है। वहीं मार्किंग के लिए ड्यूटियां लग चुकी हैं। वही 2 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मार्किंग का कार्य शुरू करने जा रहा है। मार्किंग सेंटर बनाए
अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने जिस विद्यालय में मार्किंग सेंटर बनाया है, वहां कंट्रोल रूम की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, सीटिंग अरेंजमेंट, पानी-बिजली का उचित प्रबंध हो और वहां तक पहुंचने की सुविधा आसान होनी आवश्यक हैं। सभी जिला मुख्यालय व सब डिविजन लेवल पर मार्किंग सेंटर बनाए गए हैं। पहले 12वीं का व बाद में 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। संभावना यही है कि मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। प्रदेशभर में 12वीं के लिए 52, 10वीं के लिए 75 व डीएलएड के लिए 4 सेंटर बनाए हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से आरंभ हुई थी। 25 फरवरी को पहली परीक्षा 12वीं कक्षा की थी और 26 फरवरी को पहली परीक्षा 10वीं कक्षा की हुई थी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल को समाप्त होंगी। ये हुए पेपर और पकड़े नकलची
25 फरवरी : 12वीं की अंग्रेजी एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष रि-अपीयर की परीक्षा में नकल के 17 मामले पकड़े गए हैं तथा 2 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।
26 फरवरी : 10वीं की गणित विषय की परीक्षा में अनुचित साधन के 10 केस दर्ज हुए। जिला चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट हुआ। जिसे करने वाले परीक्षार्थियों व पर्यवेक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।
27 फरवरी : 12वीं एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 36 मामले दर्ज किए गए तथा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 4 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।
28 फरवरी : 10वीं हिंदी एवं डीएलएड प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 14 अनुचित साधन के केस दर्ज किए गए तथा 4 पर्यवेक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।
2 मार्च : 12वीं भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में नकल के कुल 28 मामले दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण 1 केंद्र अधीक्षक, 2 पर्यवेक्षकों व 2 लिपिकों को कार्यभार मुक्त किया।
3 मार्च : 12वीं शारीरिक शिक्षा विषय व डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के 11 मामले दर्ज हुए, जिसमें 1 केस प्रतिरूपण का शामिल है। इसके अतिरिक्त 1 केंद्र अधीक्षक, 1 उप-केंद्र अधीक्षक व 2 पर्यवेक्षक परीक्षा डयूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किए गए। 5 मार्च : 10वीं की अंग्रेजी एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 25 केस दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 1 उप-केंद्र अधीक्षक व 2 पर्यवेक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया।
6 मार्च : 12वीं तथा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में अनुचित साधन के कुल 30 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण 7 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए।
7 मार्च : 10वीं ऐच्छिक एवं डीएलएड (रि-अपीयर) विषय की परीक्षाएं में अनुचित साधन प्रयोग के कुल 2 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 1 केस प्रतिरूपण का शामिल हैं। वहीं 1 केंद्र अधीक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया।
9 मार्च : 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय एवं डीएलएड (रि-अपीयर) विषय की परीक्षा में नकल के 16 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 1 पर्यवेक्षक को रिलीव किया गया।
11 मार्च : 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंप्यूटर विज्ञान व आईटी एवं आईटीईएस विषय व डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के 2 मामले दर्ज हुए। अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता द्वारा जिला चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा-03 पर छापेमारी के दौरान मोबाइल मिलने व केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर 1 पर्यवेक्षक, 1 लिपिक एवं 1 सेवादार को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।
12 मार्च : प्रदेशभर में सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विज्ञान व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कृषि व दर्शनशास्त्र विषय एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं में उड़नदस्तों ने निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन के कुल 16 मामले दर्ज किए। जिसमें 1 केस प्रतिरूपण के शामिल हैं। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 8 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया।
13 मार्च : शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की समाजशास्त्र व उद्यमिता एवं डीएलएड की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के कुछ केंद्रों पर कुल 13 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 1 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया।
16 मार्च : शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में संचालित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सामाजिक विज्ञान एवं डीएलएड की परीक्षा में अनुचित साधन के कुल 36 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी से 7 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया। 17 मार्च : शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) गणित विषय तथा डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में गठित उड़नदस्तों द्वारा कुछ परीक्षा केंद्रों पर नकल के कुल 13 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 3 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।
18 मार्च : शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सेकेंडरी (शैक्षिक) की पंजाबी, आईटी/आईटीईएस एवं संस्कृत व्याकरण एवं सीनियर सेंकेडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की संस्कृत/उर्दू/जैव प्रौद्योगिकी एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में कुल 14 अनुचित साधन के मामले दर्ज हुए। 3 पर्यवेक्षक ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए गए।
19 मार्च : शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान एवं डीएलएड (रि-अपीयर) विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन प्रयोग के 8 मामले दर्ज किए गए। वहीं 1 पर्यवेक्षक व 1 लिपिक को ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।
20 मार्च : शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सेकेंडरी की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क एवं सीनियर सेकेंडरी की सैनिक विज्ञान/नृत्य/मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरूकुल/परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) एवं डीएलएड (रि-अपीयर) विषयों की परीक्षा हुई। सेकेंडरी की परीक्षा में अनुचित साधन का केवल 1 मामला दर्ज किया गया। वहीं परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के चलते 2 लिपिक व 1 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया।
24 मार्च : संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) हिंदी कोर/हिंदी ऐच्छिक इत्यादि विषय की परीक्षा में अनुचित साधन के 35 मामले दर्ज हुए। जिसमें 1 केंद्र अधीक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया।
25 मार्च : प्रदेशभर में हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) ललित कला व सेकेंडरी कक्षा के रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा में कुछ केन्द्रों पर अनुचित साधन प्रयोग के 8 केस दर्ज हुए। वहीं 2 उप-केंद्र अधीक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *