भोजपुर में गंगा नदी में डूबने से दोस्तों की मौत:चैती छठ पर नहाने गए थे, गहरे पानी में जाने से हादसा

भोजपुर में गंगा नदी में डूबने से दोस्तों की मौत:चैती छठ पर नहाने गए थे, गहरे पानी में जाने से हादसा

भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के बंधु छपरा (विशुनपुर) छोटी गंगा घाट पर आज गंगा नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में बबुरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी नागेंद्र पाठक का 22 साल के बेटे निशांत पाठक उर्फ मुगलु और उसी गांव के निवासी नारायण कहार का 19 साल के बेटे सागर कुमार है। मृतक निशांत पाठक उर्फ मुगलु वेद का कोर्स कर चार महीने पहले वाराणसी से वापस गांव आया था। जबकि, सागर कुमार इंटर का छात्र था। मृतकों के रिश्ते में लग रहे चचेरे बाबा हरीराम पाठक ने बताया कि चैती छठ को लेकर सभी लोग बंधु छपरा (विशनपुर) छोटा गंगा घाट पर छठ का दूसरा अर्घ्य देने के लिए आए हुए थे। तभी निशांत पाठक उर्फ मुगलु , उसका दोस्त सागर कुमार और गांव के ही दो अन्य लड़के गंगा नदी में स्नान करने चले गए। स्नान करने के दौरान हंसी-मजाक करते हुए वह दोनों बीच धार में चल गए और डूबने लगे। तभी अन्य लड़कों की ओर से उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई। वहां मौजूद लड़के इन्हें बचाने में असफल रहे और वह डूब गए। तब जाकर उनकी ओर से शोर मचाना शुरू किया गया। जिसके बाद स्थानीय थाना की ओर से इसकी एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। करीब पांच घंटे अथक प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों की ओर से दोनों के शव को बारी-बारी से नदी से बाहर निकल गया। इसके बाद पुलिस में शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मां-बाप का इकलौता बेटा था निशांत मृतक निशांत पाठक उर्फ मुगलु अपने एक भाई व तीन बहन में छोटा था। अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में मां सीमा देवी, व तीन बहन सलोनी, निक्की और निधि है। जबकि मृतक सागर कुमार भी अपने एक भाई व तीन बार में छोटा था। अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के बंधु छपरा (विशुनपुर) छोटी गंगा घाट पर आज गंगा नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में बबुरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी नागेंद्र पाठक का 22 साल के बेटे निशांत पाठक उर्फ मुगलु और उसी गांव के निवासी नारायण कहार का 19 साल के बेटे सागर कुमार है। मृतक निशांत पाठक उर्फ मुगलु वेद का कोर्स कर चार महीने पहले वाराणसी से वापस गांव आया था। जबकि, सागर कुमार इंटर का छात्र था। मृतकों के रिश्ते में लग रहे चचेरे बाबा हरीराम पाठक ने बताया कि चैती छठ को लेकर सभी लोग बंधु छपरा (विशनपुर) छोटा गंगा घाट पर छठ का दूसरा अर्घ्य देने के लिए आए हुए थे। तभी निशांत पाठक उर्फ मुगलु , उसका दोस्त सागर कुमार और गांव के ही दो अन्य लड़के गंगा नदी में स्नान करने चले गए। स्नान करने के दौरान हंसी-मजाक करते हुए वह दोनों बीच धार में चल गए और डूबने लगे। तभी अन्य लड़कों की ओर से उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई। वहां मौजूद लड़के इन्हें बचाने में असफल रहे और वह डूब गए। तब जाकर उनकी ओर से शोर मचाना शुरू किया गया। जिसके बाद स्थानीय थाना की ओर से इसकी एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। करीब पांच घंटे अथक प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों की ओर से दोनों के शव को बारी-बारी से नदी से बाहर निकल गया। इसके बाद पुलिस में शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मां-बाप का इकलौता बेटा था निशांत मृतक निशांत पाठक उर्फ मुगलु अपने एक भाई व तीन बहन में छोटा था। अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में मां सीमा देवी, व तीन बहन सलोनी, निक्की और निधि है। जबकि मृतक सागर कुमार भी अपने एक भाई व तीन बार में छोटा था। अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *