नूंह के कब्रिस्तान में जमकर चले लाठी-डंडे:कब्र खोदने पर विवाद, 12 लोग घायल; कई रोहतक पीजीआई रेफर

नूंह के कब्रिस्तान में जमकर चले लाठी-डंडे:कब्र खोदने पर विवाद, 12 लोग घायल; कई रोहतक पीजीआई रेफर

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के घाटा शमशाबाद गांव में मंगलवार देर शाम कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। घटना से गांव में तनाव फैल गया। झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। तिगरा गांव के पास हुआ था सड़क हादसा जानकारी के अनुसार, गांव के 18 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र फेज मोहम्मद का तिगरा गांव के पास सड़क हादसा हो गया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शाम को जब मृतक अब्दुल्ला को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए गांव के कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही थी, तभी सहाबू पुत्र नसरू के पक्ष के लोगों ने उस जगह को अपनी जमीन बताते हुए विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सहाबू पक्ष की ओर से तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका के प्रभारी सुभाष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद मृतक को कब्रिस्तान में दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक कराया गया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *