उज्जैन | महाकाल लोक एवं बेगम बाग का निरीक्षण करते हुए मंगलवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने महाकाल लोक स्थित आउट फाल जंक्शन का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में सैकड़ों होटल, होम स्टे एवं रेस्टोरेंट चल रहे है। इनके आसपास कचरा मिलने पर संचालक पर कार्रवाई करें।


