मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में की गई, जहां एक कुख्यात शराब तस्कर के घर पर छापा मारा गया। हालांकि, आरोपी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके का कुख्यात शराब तस्कर किशु साह अपने घर में शराब छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। घर से 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपी किशु साह पुलिस को देखते ही फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी किशु साह के खिलाफ पहले से ही शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद भी वह फिर से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय हो गया था। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी पुलिस ने आरोपी किशु साह के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में की गई, जहां एक कुख्यात शराब तस्कर के घर पर छापा मारा गया। हालांकि, आरोपी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके का कुख्यात शराब तस्कर किशु साह अपने घर में शराब छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। घर से 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपी किशु साह पुलिस को देखते ही फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी किशु साह के खिलाफ पहले से ही शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद भी वह फिर से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय हो गया था। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी पुलिस ने आरोपी किशु साह के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


