सेंसेक्स में 1600 अंक की गिरावट:72,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 500 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 1600 अंक की गिरावट:72,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 500 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,600 अंक की गिरावट के साथ 72,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में गिरावट अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.86 पर पहुंचा
खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 33 पैसे गिरकर मुकाबले 93.86 के स्तर पर आ गया है। भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *