दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से एक साइबर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां 19 साल की नवविवाहित ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक उसके इंस्टाग्राम फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम कर रहा है और ब्लैकमेल भी कर रहा है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि पिछले लगभग एक साल से उसके इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई तस्वीरों को एक अज्ञात युवक, जिसका नाम छोटू कुमार है, डाउनलोड कर रहा है। इसके बाद वह उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों को गलत तरीके से पोस्ट करता है और आपत्तिजनक मैसेज भी साझा करता है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। युवती के अनुसार, आरोपी युवक का मोबाइल नंबर 9122422937 है। जब वह उसे कॉल कर ऐसा करने से मना करती है, तब भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पुराने फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा आरोपी पीड़िता ने यह भी बताया कि अविवाहित रहने के दौरान उसकी उस युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी, लेकिन विवाह के बाद उसने संपर्क पूरी तरह से खत्म कर दिया। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसके पुराने फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है और फोन कर धमकी देता है कि “जो मैं कहूंगा, वह तुम्हें करना पड़ेगा।” पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस मामले को लेकर वह काफी डरी और परेशान है और अपनी छवि खराब होने को लेकर चिंतित है। बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा वहीं, पीड़िता के भाई ने भी इस मामले में गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने बताया कि कई बार आरोपी को फोन किया गया, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं करता। अंततः थक-हार कर उन्होंने थाना का सहारा लिया और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आवेदन हासिल होते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराध का मामला है, और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर ऐसे मामलों में कार्रवाई जरूरी है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से एक साइबर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां 19 साल की नवविवाहित ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक उसके इंस्टाग्राम फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम कर रहा है और ब्लैकमेल भी कर रहा है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि पिछले लगभग एक साल से उसके इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई तस्वीरों को एक अज्ञात युवक, जिसका नाम छोटू कुमार है, डाउनलोड कर रहा है। इसके बाद वह उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों को गलत तरीके से पोस्ट करता है और आपत्तिजनक मैसेज भी साझा करता है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। युवती के अनुसार, आरोपी युवक का मोबाइल नंबर 9122422937 है। जब वह उसे कॉल कर ऐसा करने से मना करती है, तब भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पुराने फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा आरोपी पीड़िता ने यह भी बताया कि अविवाहित रहने के दौरान उसकी उस युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी, लेकिन विवाह के बाद उसने संपर्क पूरी तरह से खत्म कर दिया। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसके पुराने फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है और फोन कर धमकी देता है कि “जो मैं कहूंगा, वह तुम्हें करना पड़ेगा।” पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस मामले को लेकर वह काफी डरी और परेशान है और अपनी छवि खराब होने को लेकर चिंतित है। बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा वहीं, पीड़िता के भाई ने भी इस मामले में गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने बताया कि कई बार आरोपी को फोन किया गया, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं करता। अंततः थक-हार कर उन्होंने थाना का सहारा लिया और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आवेदन हासिल होते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराध का मामला है, और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर ऐसे मामलों में कार्रवाई जरूरी है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


