अरवल में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट:क्षेत्र में बैठक और फ्लैग मार्च की जा रही, ड्रोन से हो रही निगरानी

अरवल में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट:क्षेत्र में बैठक और फ्लैग मार्च की जा रही, ड्रोन से हो रही निगरानी

अरवल जिले में आगामी रमजान और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अमृषा बैंस और प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है। पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च और शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कृति कमल ने शनिवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान बताया कि रमजान के अवसर पर मस्जिदों और दरगाहों पर सुबह से ही प्रशासन तैनात है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले गए थे। डीएसपी कृति कमल ने चेतावनी दी कि किसी भी अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रशासन ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं कि रमजान और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हों। इन पर्वों का एक साथ पड़ना जिले में सौहार्द और एकता का प्रतीक माना जा रहा है। अरवल जिले में आगामी रमजान और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अमृषा बैंस और प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है। पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च और शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कृति कमल ने शनिवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान बताया कि रमजान के अवसर पर मस्जिदों और दरगाहों पर सुबह से ही प्रशासन तैनात है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले गए थे। डीएसपी कृति कमल ने चेतावनी दी कि किसी भी अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रशासन ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं कि रमजान और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हों। इन पर्वों का एक साथ पड़ना जिले में सौहार्द और एकता का प्रतीक माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *