शराब जब्त : दलसिंहसराय स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की कार्रवाई

समस्तीपुर | राजकीय रेल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय स्टेशन पर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में कुल 73 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि गत रात करीब 12:30 बजे आरपीएफ ने दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर छापेमारी की। इस दौरान सुशील कुमार (18) एवं सूरज कुमार (20), दोनों निवासी मंसूरचक थाना क्षेत्र, जिला बेगूसराय को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। समस्तीपुर | राजकीय रेल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय स्टेशन पर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में कुल 73 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि गत रात करीब 12:30 बजे आरपीएफ ने दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर छापेमारी की। इस दौरान सुशील कुमार (18) एवं सूरज कुमार (20), दोनों निवासी मंसूरचक थाना क्षेत्र, जिला बेगूसराय को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *