Breaking News: 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान, भाई से विवाद के बाद चुन्नी से पंखे पर झूली, मातम छाया

Breaking News: 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान, भाई से विवाद के बाद चुन्नी से पंखे पर झूली, मातम छाया

Breaking News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल की एक बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची ने यह कदम अपने बड़े भाई से हुए विवाद के बाद उठाया।

यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड-5 की है। मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी के रूप में हुई है, जो कक्षा चौथी की छात्रा थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामुल में पढ़ती थी। गुरुवार, 19 मार्च की शाम को यह दर्दनाक घटना हुई।

भाई से मामूली विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। बच्ची के पिता पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि मां ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे। घर में केवल बच्ची और उसका भाई मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद भाई ने उसे डांट दिया।

डांट से आहत होकर बच्ची काफी दुखी हो गई और गुस्से में अपने कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को फंदे से उतारकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे भिलाई के बीएम शाह अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इस दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. धमतरी जिला अस्पताल के टॉयलेट में युवती ने लगाई फांसी, इस हाल में शव देखकर लोगों में मचा हड़कंप- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने बुधवार को टॉयलेट में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शरू की। सिविल सर्जन डॉ एके टोंडर ने बताया कि सुबह उक्त युवती के परेशान होने की जानकारी मिली थी। राउंड लेने के दौरान युवती की काउंसिलिंग भी की गई थी। इसके बाद भी उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है…पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *