शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर पटना के गांधी मैदान में विशेष इंतेजामत किए गए हैं। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 32 संवेदनशील जगहों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हित किया गया है। 850 पुलिस बल और एक RAF की कंपनी पटना जिले को मिली है। सभी जगह पर CCTV कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी। इसके अलावा पटना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसी साइट्स की मॉनिटरिंग हो रही है। पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च पटना पुलिस की ओर से अलग-अलग थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया गया है। मंदिर, मस्जिद, और चौक चौराहे पर फोर्स मौजूद है। थाना स्तर पर भी शोहागपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए स्थानीय समाजसेवियों के साथ बैठक कर के हिदायत दी गई है। रामनवमी और ईद में पुलिस की ओर से इसके अलावा भी अन्य इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। खासकर के पूर्व की वस्तु स्थिति को ध्यान में रखते हुए पटना सिटी के आलमगंज, सुल्तानगंज, खखाेजेकला, पीरबहोर, शास्त्री नगर, पश्चिमी इलाके के फुलवारीशरीफ, मनेर, में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मजिस्ट्रेट समेत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन इलाकों में सक्रिय हैं। शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर पटना के गांधी मैदान में विशेष इंतेजामत किए गए हैं। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 32 संवेदनशील जगहों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हित किया गया है। 850 पुलिस बल और एक RAF की कंपनी पटना जिले को मिली है। सभी जगह पर CCTV कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी। इसके अलावा पटना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसी साइट्स की मॉनिटरिंग हो रही है। पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च पटना पुलिस की ओर से अलग-अलग थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया गया है। मंदिर, मस्जिद, और चौक चौराहे पर फोर्स मौजूद है। थाना स्तर पर भी शोहागपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए स्थानीय समाजसेवियों के साथ बैठक कर के हिदायत दी गई है। रामनवमी और ईद में पुलिस की ओर से इसके अलावा भी अन्य इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। खासकर के पूर्व की वस्तु स्थिति को ध्यान में रखते हुए पटना सिटी के आलमगंज, सुल्तानगंज, खखाेजेकला, पीरबहोर, शास्त्री नगर, पश्चिमी इलाके के फुलवारीशरीफ, मनेर, में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मजिस्ट्रेट समेत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन इलाकों में सक्रिय हैं।


