LPG संकट को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पैनिक बुकिंग में कमी आई है। एक दिन में करीब 55 लाख रीफिल की मांग दर्ज की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि करीब 7500 उपभोक्ता LPG से PNG में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि हालात चिंता वाले जरूर हैं, लेकिन किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है। सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य तरीके से हो रही है। ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए वितरण किया जा रहा है। सुजाता शर्मा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में करीब 11,300 टन कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को दी गई है और 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसका आवंटन किया गया है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ईरान से 913 भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लौट रहे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


