कैथल के युवक की रूस यूक्रेन युद्ध में मौत:रूस आर्मी में जवान था, गांव रोहेड़ा का निवासी

कैथल के युवक की रूस यूक्रेन युद्ध में मौत:रूस आर्मी में जवान था, गांव रोहेड़ा का निवासी

कैथल के गांव रोहेड़ा के 22 वर्षीय युवक गीतिक की रशियन आर्मी में रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान मौत हो गई। गीतिक वर्ष 2024 में रूस गया था और वहां जाकर आर्मी में भर्ती हो गया था। इस दौरान रूस यूक्रेन युद्ध के तनाव के बीच विस्फोट हुआ व गोलीबारी हुई, जहां पर करीब 5 महीने पहले उसकी मौत हो गई। पांच माह से लापता हालांकि शुरुआत में जब परिवार की ओर से रूस आर्मी से संपर्क किया गया तो गीतिक के बारे में यही कहा गया कि वह लापता है, लेकिन बाद में आर्मी ने युद्ध में मारे गए सभी जवानों के डीएनए सैंपल लिए और परिवार को सूचित किया तो पता चला कि गीतिक की भी मौत हो चुकी थी। डीएनए की जांच हुई इसके लिए उनके पिता का भारत से डीएनए सैंपल भेजा गया। उसे मैच करने के बाद अब 10 दिन पहले रूस आर्मी ने डेथ की कन्फर्मेशन की। बता दें कि गीतिक 9 महीने पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। उसकी डोनबास बॉर्डर पर ड्यूटी थी और वह 444 बटालियन में जवान था। परिवार ने करीब चार लाख रुपए लगाकर इस उद्देश्य से गीतिक को रूस भेजा था कि वहां पर कुछ अच्छा कमाई करेगा और परिवार की स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि गीतिक के साथ ऐसी अनहोनी हो जाएगी। परिवार में पिता और भाई गीतिक के चाचा देवेंद्र ने बताया कि उनके पिता अमित कुमार करीब 1 एकड़ भूमि के किसान है। साथ में वे ज्योतिषी का कार्य करते हैं। परिवार की स्थिति सामान्य है। उन्होंने यह भी बताया कि गीतिक के परिवार में पिता अमित व उसका छोटा भाई है। माता की पहले मृत्यु हो चुकी है। आज हो सकता है संस्कार देवेंद्र ने बताया कि रशियन आर्मी की ओर से गीतिक के पार्थिव शरीर को इंडिया भेजा गया है। आज शायद उसका शरीर गांव में पहुंच जाए तो आज ही संस्कार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *