पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तकियापर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उस पर , लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तकियापर निचली गली, काश्यटोली निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र बिट्टू उर्फ पालकियां के रूप में हुई है। वह दिल्ली में ट्रक चलाने का काम करता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले ही घर आया था। बहन की शादी 1 अप्रैल को होनी थी। देखिए घटना के बाद की तस्वीर… ईंट-पत्थर से सिर कुचला, सभी फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बिट्टू पर बेरहमी से हमला किया। उन्होंने लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के आसपास की दुकानें बंद कर दी गईं और लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दानापुर थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस और FSL टीम मौके पर, छानबीन जारी सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और मामले की छानबीन में जुट गए। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि, ‘पुलिस को तकियापर में एक युवक की पिटाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बिट्टू उर्फ पालकियां नाम के युवक को कुछ युवकों ने मिलकर पीटा है, जिसकी पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल को संरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों का बयान लिया जा रहा है। परिजनों के बयान के बाद साफ हो पाएगा कि हत्या के पीछे के क्या कारण है।’ आरोपियों को तलाशने सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना में कौन कौन शामिल हैं, यह पता करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदमे में आ गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता विनय कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तकियापर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उस पर , लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तकियापर निचली गली, काश्यटोली निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र बिट्टू उर्फ पालकियां के रूप में हुई है। वह दिल्ली में ट्रक चलाने का काम करता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले ही घर आया था। बहन की शादी 1 अप्रैल को होनी थी। देखिए घटना के बाद की तस्वीर… ईंट-पत्थर से सिर कुचला, सभी फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बिट्टू पर बेरहमी से हमला किया। उन्होंने लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के आसपास की दुकानें बंद कर दी गईं और लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दानापुर थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस और FSL टीम मौके पर, छानबीन जारी सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और मामले की छानबीन में जुट गए। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि, ‘पुलिस को तकियापर में एक युवक की पिटाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बिट्टू उर्फ पालकियां नाम के युवक को कुछ युवकों ने मिलकर पीटा है, जिसकी पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल को संरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों का बयान लिया जा रहा है। परिजनों के बयान के बाद साफ हो पाएगा कि हत्या के पीछे के क्या कारण है।’ आरोपियों को तलाशने सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना में कौन कौन शामिल हैं, यह पता करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदमे में आ गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता विनय कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।


