लातेहार जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 10 लाख के इनामी उग्रवादी मृत्युंजय भुईयां और 2 लाख के इनामी बबलू राम की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह बरामदगी गारू थाना क्षेत्र के मिर्चीया जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए ठिकानों से हुई। पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को पांच दिनों के रिमांड पर लिया था। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 70 जिंदा गोलियां, तीन मैगजीन और एक पाउच बरामद किया गया। एक .30 बोर की कार्बाइन राइफल भी बरामद वहीं, बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी-राइफल, एक .30 बोर की कार्बाइन राइफल, 100 जिंदा गोलियां और दो चितकबरा रंग के पाउच जब्त किए गए। एसपी ने पुष्टि की कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल उग्रवादी गतिविधियों में किया जाता था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है। गौरतलब है कि दोनों माओवादियों को 12 मार्च को छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिनामांड़ जंगल से गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी उनकी निशानदेही पर एक एके-47 राइफल और कई कारतूस बरामद किए गए थे। लातेहार जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 10 लाख के इनामी उग्रवादी मृत्युंजय भुईयां और 2 लाख के इनामी बबलू राम की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह बरामदगी गारू थाना क्षेत्र के मिर्चीया जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए ठिकानों से हुई। पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को पांच दिनों के रिमांड पर लिया था। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 70 जिंदा गोलियां, तीन मैगजीन और एक पाउच बरामद किया गया। एक .30 बोर की कार्बाइन राइफल भी बरामद वहीं, बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी-राइफल, एक .30 बोर की कार्बाइन राइफल, 100 जिंदा गोलियां और दो चितकबरा रंग के पाउच जब्त किए गए। एसपी ने पुष्टि की कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल उग्रवादी गतिविधियों में किया जाता था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है। गौरतलब है कि दोनों माओवादियों को 12 मार्च को छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिनामांड़ जंगल से गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी उनकी निशानदेही पर एक एके-47 राइफल और कई कारतूस बरामद किए गए थे।


