मैहर के अमरपाटन में तेज हवा के साथ बारिश:15 मिनट तक गिरा तेज पानी, सुबह से छाए हुए थे बादल

मैहर के अमरपाटन में तेज हवा के साथ बारिश:15 मिनट तक गिरा तेज पानी, सुबह से छाए हुए थे बादल

मैहर जिले के अमरपाटन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आसमान में घने बादल छा गए और अमरपाटन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब 10 से 15 मिनट तक चली, जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। अचानक हुई बारिश से कुछ समय के लिए बाजार और सड़कों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और छतों के नीचे शरण लेते दिखे। हालांकि, बारिश थमने के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे बारिश की संभावना थी। फिलहाल बारिश थम गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम में फिर बदलाव की संभावना बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *