FIFA World Cup: जंग का असर फुटबॉल वर्ल्ड कप पर, ईरान ने अमेरिका जाने से किया इनकार…

FIFA World Cup: जंग का असर फुटबॉल वर्ल्ड कप पर, ईरान ने अमेरिका जाने से किया इनकार…

FIFA World Cup 2026: म‍िड‍िल ईस्ट एश‍िया में जारी जंग का असर अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर भी दिख रहा है। ईरान का फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लेना मुश्किल नजर आ रहा है। ईरान का फुटबॉल महासंघ बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका में होने वाले अपने मैचों को मैक्सिको में शिफ्ट करने के लिए फीफा से बातचीत कर रहा है।

ईरान ने बहिष्कार की धमकी वापस ली

ईरान ने पहले फीफा विश्व कप 2026 के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन अब उसे वापस ले लिया है। लेकिन अमेरिका में मैच न खेलने के अपनी मांग पर कायम है। ईरान के फुटबॉल चीफ मेहदी ताज ने कहा कि टीम टूर्नामेंट की तैयारियों को जारी रखेगी, भले ही पुरुष टीम अमेरिका में अपने मैच न खेले।

फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। फरवरी के आखिर में अमेरिका के साथ चल रहे विवाद के बाद ईरान की टीम की सुरक्षा और मैचों की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इसलिए ईरान ने अमेरिका में विश्व कप के दौरान अपने प्रस्तावित मैच खेलने से इनकार कर दिया है। बता दें कि ईरान विश्व कप क्वालीफाई करने वाली पहली टीमों में शामिल है।

मेहदी ताज ने क्या कहा

फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से मेहदी ताज ने कहा, “नेशनल टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप लगाएगी और वहां दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी। हम अमेरिका का बॉयकॉट करेंगे, लेकिन विश्व कप का नहीं।” ताज का यह बयान ईरान के खेल मंत्री अहमद डोनयामाली के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा। ईरान की पुरुष टीम को जून में अमेरिका में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलने हैं।

मेक्सिको की प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने ईरान के अमेरिका में विश्व कप मैचों के बहिष्कार पर कहा कि आखिरी फैसला फीफा के हाथ में है। फीफा ने भी पुष्टि की है कि वे ईरान फुटबॉल फेडरेशन के संपर्क में हैं और चाहते हैं कि सभी टीमें अपने तय शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लें।

ईरान ने इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार हो रहे हमलों और बिना वजह युद्ध छेड़ने की वजह से लिया है। देखना होगा कि फीफा ईरान के लिए विश्व कप के मैच अमेरिका से हटाकर किसी और वेन्यू पर स्थानांतरित करता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *