चैत्र की नवरात्र गुरुवार से शुरू हो गए हैं। नौ दिनों तक आदिशक्ति के नौ स्वरूप की कलश स्थापना के साथ मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इसके साथ ही शहर में पंडाल भी सज गए हैं। नवरात्रों को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। साथ ही मंदिरों में लोगों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने बताया कि भक्तों के लिए सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए कलश स्थापना की गई। इसके बाद बैरिकेड लगाकर एक-एक करके श्रद्धालुओं को अंदर भेजा गया। यहां लोगों ने पूजा अर्चना की। मंदिरों में प्रत्येक दिन मां दुर्गा का पाठ और कीर्तन होंगे। इसके अलावा सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे मंदिर में भगवती की आराधना की गई। मंदिर समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो तरफ से लाइनों की व्यवस्था की गई है। वहीं सर्फाबाद प्राचीन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सेक्टर-2 लाल मंदिर में भी भीड़ रही। इस दौरान सभी मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती रही। खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़
शुक्रवार सुबह को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गई। इसको लेकर मंदिर समेत विभिन्न पूजा-पंडालों में चहल पहल बढ़ गई है। वहीं, बाजारों में भी पूजा सामग्री खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। कलश स्थापना के लिए लोगों ने कलश, चुनरी, नारियल, जौ, अगरबत्ती, शहद, मिष्ठान, फल और नए वस्त्र आदि की खरीदारी की। पूजा सामग्री की दुकानों के अलावा माता दुर्गा की मूर्तियां खरीदने के लिए भी बाजारों में भीड़ है।


