बाइक सवार BMP जवान को बस ने कुचला, मौत:नवादा में चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे, बेटा घायल

बाइक सवार BMP जवान को बस ने कुचला, मौत:नवादा में चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे, बेटा घायल

नवादा जिले के रोड प्रखंड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन ठाकुर के लगभग 30 वर्षीय सबसे छोटे बेटे मोती कुमार के रूप में हुई है। घायल बेटे का नाम जैकी कुमार बताया गया है। जवान को कुचलते हुए निकल गई बस परिजनों ने बताया कि बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मोती कुमार अपने बेटे के साथ सड़क किनारे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। यह घटना तब हुई जब जवान मोती कुमार अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। मोती कुमार बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी कैंप में तैनात थे। उन्होंने 2013 में बीएमपी में नौकरी शुरू की थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, साथ ही उनके बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। बस चालक मौके से फरार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बस का पता लगाया जा सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नवादा जिले के रोड प्रखंड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन ठाकुर के लगभग 30 वर्षीय सबसे छोटे बेटे मोती कुमार के रूप में हुई है। घायल बेटे का नाम जैकी कुमार बताया गया है। जवान को कुचलते हुए निकल गई बस परिजनों ने बताया कि बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मोती कुमार अपने बेटे के साथ सड़क किनारे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। यह घटना तब हुई जब जवान मोती कुमार अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। मोती कुमार बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी कैंप में तैनात थे। उन्होंने 2013 में बीएमपी में नौकरी शुरू की थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, साथ ही उनके बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। बस चालक मौके से फरार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बस का पता लगाया जा सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *