लुधियाना के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में लावारिस शवों की गिनती बढ़ती जा रही है। मॉर्चरी में इस समय 20 लावारिस शव हैं, जिनके परिजनों का कोई अता-पता नहीं है। 20 में से 10 शव ऐसे हैं जो 9 से लेकर 41 दिन पुराने हैं। सिविल अस्पताल प्रबंधन पुलिस को रोका भेजने के अलावा रिमांइडर भी भेज चुकी है फिर भी पुलिस शवों की सुध लेने नहीं आ रही है। इन 10 शवों में से 6 शव अकेले थाना मोती नगर के हैं। सिविल अस्पताल की मॉर्चरी धीरे-धीरे अज्ञात शवों से भर रही है। सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में कुल 35 शवों को रखने की जगह है और वर्तमान में 20 लावारिस शव मॉर्चरी में हैं। सिविल अस्पताल प्रबंधन को अब नए शवों को रखने के लिए जगह बनाने में परेशानी हो रही है। मॉर्चरी में जो शव लंबे समय से हैं उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं, जिनकी सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि कुछ सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों के हैं। सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में सबसे पुराने 2 शव 7 फरवरी के हैं। 10 में से 6 शव फरवरी महीने के हैं और 4 शव मार्च महीने के हैं। इन थानों के हैं इतने शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखे शवों में थाना मोती नगर के 6 शव है। थाना सलेम टाबरी का 1 शव, थाना डिवीजन नंबर 1 के 2 शव, थाना डिवीजन नंबर 2 का 1 शव और
थाना डिवीजन नंबर का 1 शव लावारिश हालत में पड़े है। लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल ने की यह कार्रवाई, जानिए… शवों के अंतिम संस्कार न होने से क्यों बढ़ी डॉक्टरों की टेंशन, जानिए… लावारिस शवों को लेकर किसकी क्या जिम्मेदारी सिलसिलेवार जानिए… जल्दी करेंगे शवों का अंतिम संस्कार थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह विर्क का कहना है कि सिविल अस्पताल में उनके थाने के जो शव हैं, उनका अंतिम संस्कार जल्दी करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में कर्मचारी भेजकर अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू कर देंगे। यही अन्य थानों की पुलिस का कहना भी है कि वो जल्दी ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।


