धनिया फसल में लगाई आग, 4 लाख का नुकसान:राजगढ़ के मल्हारपुरा का मामला; विवाद के चलते धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

धनिया फसल में लगाई आग, 4 लाख का नुकसान:राजगढ़ के मल्हारपुरा का मामला; विवाद के चलते धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

राजगढ़ के माचलपुर थाना क्षेत्र के मल्हारपुरा गांव में खेत में रखी धनिया फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है, जिसमें किसानों को करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बुधवार को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी फूलसिंह राठौर और ओंकारलाल राठौर के खेत में कटाई के बाद रखी करीब 5 बीघा धनिया फसल आग की चपेट में आ गई। पीड़ितों के अनुसार, रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति ने फसल में आग लगाई और मौके से फरार हो गया। भागते हुए आरोपी ने खुद बताई पहचान घटनास्थल पर मौजूद किसानों ने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा, जिसने अपना नाम भेरू सिंह गुर्जर निवासी गरडा (राजस्थान) बताया। आरोपी ने भोजराज गुर्जर से पैसों और चांदी के विवाद का हवाला देते हुए धमकी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर गांव में आगजनी करता रहेगा। मौके से मिली धमकी भरी चिट्ठी घटनास्थल से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है, जिसमें विवाद और मांग का जिक्र किया गया है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। माचलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *