नालंदा में आज शाम एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को पार करते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना बिहारशरीफ-गया फोरलेन पर दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास की है। टक्कर के कारण बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बिहारशरीफ से यात्रियों को लेकर राजगीर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कोसुक गांव के पास पहुंची, ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस डिवाइडर फांदते हुए सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी और पास ही स्थित एक झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी मुन्ना मांझी ने बताया कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी अधिक थी। उन्होंने यह भी शिकायत की कि सड़क पर उचित डिवाइडर व्यवस्था न होने के कारण वाहन अक्सर तेज गति में चलते हैं, जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ड्राइवर समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। हालांकि, चोटें मामूली होने के कारण अफरा-तफरी के बीच चालक और घायल यात्री अपने स्तर से प्राथमिक उपचार के लिए वहां से निकल गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि यातायात बाधित न हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर बस मालिक और चालक की पहचान की जा रही है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग को भी खंभा क्षतिग्रस्त होने और आपूर्ति ठप होने की सूचना दे दी गई है। नालंदा में आज शाम एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को पार करते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना बिहारशरीफ-गया फोरलेन पर दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास की है। टक्कर के कारण बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बिहारशरीफ से यात्रियों को लेकर राजगीर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कोसुक गांव के पास पहुंची, ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस डिवाइडर फांदते हुए सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी और पास ही स्थित एक झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी मुन्ना मांझी ने बताया कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी अधिक थी। उन्होंने यह भी शिकायत की कि सड़क पर उचित डिवाइडर व्यवस्था न होने के कारण वाहन अक्सर तेज गति में चलते हैं, जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ड्राइवर समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। हालांकि, चोटें मामूली होने के कारण अफरा-तफरी के बीच चालक और घायल यात्री अपने स्तर से प्राथमिक उपचार के लिए वहां से निकल गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि यातायात बाधित न हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर बस मालिक और चालक की पहचान की जा रही है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग को भी खंभा क्षतिग्रस्त होने और आपूर्ति ठप होने की सूचना दे दी गई है।


