गोपालगंज में ई-रिक्शा ड्राइवरों में मारपीट, चाकूबाजी:सवारी बैठाने के विवाद में एक चालक घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

गोपालगंज में ई-रिक्शा ड्राइवरों में मारपीट, चाकूबाजी:सवारी बैठाने के विवाद में एक चालक घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जेपी चौक के पास सवारी बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा चालकों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक ई-रिक्शा चालक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायण गांव निवासी फईम अहमद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद एक चालक ने दूसरे चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट के दौरान चाकूबाजी में बदल गया विवाद जानकारी के अनुसार, दोनों चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। यह विवाद एक बार फिर बढ़ा और मारपीट के दौरान चाकूबाजी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जेपी चौक के पास सवारी बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा चालकों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक ई-रिक्शा चालक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायण गांव निवासी फईम अहमद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद एक चालक ने दूसरे चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट के दौरान चाकूबाजी में बदल गया विवाद जानकारी के अनुसार, दोनों चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। यह विवाद एक बार फिर बढ़ा और मारपीट के दौरान चाकूबाजी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *