मोतिहारी में होटलों पर रेड, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:SDO बोले- जिले में गैस की कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल

मोतिहारी में होटलों पर रेड, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:SDO बोले- जिले में गैस की कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल

मोतिहारी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार शाम गांधी चौक स्थित जमुना होटल समेत तीन होटलों पर छापेमारी कर सात घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा के नेतृत्व में की गई। शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में एलपीजी गैस की कथित कमी और कालाबाजारी हो रही है, जिसके बाद प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था छापेमारी दल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णकांत भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि इन होटलों में घरेलू उपभोक्ता श्रेणी के सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रशासन ने तत्काल सभी सात सिलेंडरों को जब्त कर लिया। संबंधित होटल संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में टाउन थाना में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें। सिहारा ने यह भी चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करना गैरकानूनी है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को गैस गोदामों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे। मोतिहारी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार शाम गांधी चौक स्थित जमुना होटल समेत तीन होटलों पर छापेमारी कर सात घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा के नेतृत्व में की गई। शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में एलपीजी गैस की कथित कमी और कालाबाजारी हो रही है, जिसके बाद प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था छापेमारी दल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णकांत भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि इन होटलों में घरेलू उपभोक्ता श्रेणी के सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रशासन ने तत्काल सभी सात सिलेंडरों को जब्त कर लिया। संबंधित होटल संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में टाउन थाना में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें। सिहारा ने यह भी चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करना गैरकानूनी है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को गैस गोदामों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *