समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने चैती छठ, चैती नवरात्रि और ईद-उल-फितर के मद्देनजर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफवाहों पर सख्ती से नियंत्रण रखने पर जोर दिया और आम जनता से किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखना है, ताकि सभी नागरिक बिना किसी भय या असुविधा के त्योहारों का आनंद ले सकें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि चैती छठ, चैती नवरात्र और ईद-उल-फितर के पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, जिसके कारण यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग अपने-अपने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें, इसके लिए पूरी तैयारी की जाए। मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी पर्व के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त करने का भी निर्देश दिया गया है। पूजा पंडालों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सभी थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है। समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने चैती छठ, चैती नवरात्रि और ईद-उल-फितर के मद्देनजर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफवाहों पर सख्ती से नियंत्रण रखने पर जोर दिया और आम जनता से किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखना है, ताकि सभी नागरिक बिना किसी भय या असुविधा के त्योहारों का आनंद ले सकें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि चैती छठ, चैती नवरात्र और ईद-उल-फितर के पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, जिसके कारण यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग अपने-अपने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें, इसके लिए पूरी तैयारी की जाए। मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी पर्व के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त करने का भी निर्देश दिया गया है। पूजा पंडालों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सभी थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है।


