मधुबनी में ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में एक संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के 432 स्थानों पर 864 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से संयुक्त फोटो व्हाट्सएप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया है। असामाजिक तत्वों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश डीएम ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई करने में कोई संकोच न करने का निर्देश दिया गया है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पल-पल की गतिविधियों से सीधे जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को आपस में समन्वय बनाकर सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों का लगातार भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की अपील की डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की अपील की है। जिले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक जिला नियंत्रण कक्ष 20 मार्च से पर्व की समाप्ति तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। इसके वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता रहेंगे। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में संचालित होगा, जिसमें पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन और अग्निशमन दल की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखने के लिए जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर निगरानी करेगी। मधुबनी में ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में एक संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के 432 स्थानों पर 864 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से संयुक्त फोटो व्हाट्सएप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया है। असामाजिक तत्वों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश डीएम ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई करने में कोई संकोच न करने का निर्देश दिया गया है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पल-पल की गतिविधियों से सीधे जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को आपस में समन्वय बनाकर सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों का लगातार भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की अपील की डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की अपील की है। जिले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक जिला नियंत्रण कक्ष 20 मार्च से पर्व की समाप्ति तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। इसके वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता रहेंगे। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में संचालित होगा, जिसमें पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन और अग्निशमन दल की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखने के लिए जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर निगरानी करेगी।


