एजुकेशन रिपोर्टर|दरभंगा समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में मंगलवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने सहायक निदेशक शशि कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लंबित आवेदनों की स्वीकृति और भुगतान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बहेड़ी प्रखंड के पघारी पंचायत के कई पात्र आवेदकों ने महीनों पहले विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन किया था। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजनाएं शामिल हैं। आवेदन ऑनलाइन और आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से जमा किए गए थे। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सेवा प्रदान करने की तय तिथि बीत जाने के बाद भी आवेदनों का निस्तारण नहीं हुआ है। कई आवेदन प्रखंड और जिला स्तर पर लंबित हैं। पात्र लाभार्थी अब तक पेंशन राशि से वंचित हैं। पंचायत के कई जरूरतमंद लोग लंबे समय से योजना का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें दिव्यांग लीलम कुमारी, विधवा आशा देवी, राशो देवी, सोमनी देवी, वृद्ध नूरे साफी, महेश्वर यादव और परमानंद चौधरी सहित कई अन्य शामिल हैं। सभी को उम्मीद थी कि उन्हें समय पर पेंशन मिल जाएगी। एजुकेशन रिपोर्टर|दरभंगा समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में मंगलवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने सहायक निदेशक शशि कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लंबित आवेदनों की स्वीकृति और भुगतान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बहेड़ी प्रखंड के पघारी पंचायत के कई पात्र आवेदकों ने महीनों पहले विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन किया था। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजनाएं शामिल हैं। आवेदन ऑनलाइन और आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से जमा किए गए थे। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सेवा प्रदान करने की तय तिथि बीत जाने के बाद भी आवेदनों का निस्तारण नहीं हुआ है। कई आवेदन प्रखंड और जिला स्तर पर लंबित हैं। पात्र लाभार्थी अब तक पेंशन राशि से वंचित हैं। पंचायत के कई जरूरतमंद लोग लंबे समय से योजना का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें दिव्यांग लीलम कुमारी, विधवा आशा देवी, राशो देवी, सोमनी देवी, वृद्ध नूरे साफी, महेश्वर यादव और परमानंद चौधरी सहित कई अन्य शामिल हैं। सभी को उम्मीद थी कि उन्हें समय पर पेंशन मिल जाएगी।


