सड़क हादसे में रोहतास निवासी राजमिस्त्री की मौत:भोजपुर में बाइक से काम करने आ रहे थे, गाड़ी ने रौंदा

सड़क हादसे में रोहतास निवासी राजमिस्त्री की मौत:भोजपुर में बाइक से काम करने आ रहे थे, गाड़ी ने रौंदा

भोजपुर में आज एक गाड़ी ने बाइक सवार रोहतास निवासी राजमिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के पास की है। इलाज के लिए तरारी पीएससी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। मृतक रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के घरवासडीह गांव निवासी पुटुक राम का 32 साल का बेटा श्रीराम पासवान उर्फ बूटा है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक के भाई जय राम ने बताया कि वह बाइक से अपने गांव से भोजपुर के बहुआरा गांव राजमिस्त्री का काम करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान राजपुर मोड़ के पास अज्ञात गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज जहां डॉक्टर ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस की ओर से इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पाकर परिजन तरारी अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक अपने चार भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी व छह पुत्री खुशबू , खुशी, चंदा, मंदा, अंजली, रौशनी और एक बेटा अंश कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी अनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। भोजपुर में आज एक गाड़ी ने बाइक सवार रोहतास निवासी राजमिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के पास की है। इलाज के लिए तरारी पीएससी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। मृतक रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के घरवासडीह गांव निवासी पुटुक राम का 32 साल का बेटा श्रीराम पासवान उर्फ बूटा है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक के भाई जय राम ने बताया कि वह बाइक से अपने गांव से भोजपुर के बहुआरा गांव राजमिस्त्री का काम करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान राजपुर मोड़ के पास अज्ञात गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज जहां डॉक्टर ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस की ओर से इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पाकर परिजन तरारी अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक अपने चार भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी व छह पुत्री खुशबू , खुशी, चंदा, मंदा, अंजली, रौशनी और एक बेटा अंश कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी अनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *