HPV Vaccine in Periods : भारत सरकार ने 14 साल तक की बच्चियों के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन लगवाने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं। साथ ही एम्स से लेकर कई डॉक्टर भी वैक्सीन को लेकर जागरूक करने में जुटे हैं। ऐसे में एचपीवी टीका और पीरियड्स को लेकर निम्नलिखित सवाल उठ रहे हैं-
- क्या पीरियड्स के दौरान एचपीवी वैक्सीन लगवाना है सेफ?
- क्या एचपीवी वैक्सीन लगाने से मेंस्ट्रुअल साइकिल बिगड़ जाता है?
इन दोनों ही सवालों का जवाब जान लेना चाहिए। क्योंकि, हो सकता है कि आप भी इस तरह के सवाल से परेशान हों। चलिए, जानते हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने इसको लेकर क्या कहा है-
पीरियड्स के दौरान एचपीवी वैक्सीन लेना सुरक्षित- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, पीरियड्स के दौरान एचपीवी वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। ये महावारी के दौरान लेने से किसी तरह की दिक्कत नहीं करती है। इसलिए, इस टीका को लिया जा सकता है।
एचपीवी वैक्सीन से मेंस्ट्रुअल साइकिल नहीं बिगड़ता- स्वास्थ्य मंत्रालय
मंत्रालय ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि वैक्सीन का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर को रोकना है और यह शरीर के हार्मोन या पीरियड्स के साइकिल को प्रभावित नहीं करती।
HPV Vaccine Side Effects | एचपीवी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स
वास्तव में, पीरियड्स के दौरान वैक्सीनेशन के लिए कोई मेडिकल रुकावट नहीं है। यदि लड़की को वैक्सीन लेने के बाद दर्द, ऐंठन या किसी अन्य हल्की परेशानी होती है, तो डॉक्टर सामान्य सलाह देते हैं, जैसे कि आराम करना और हल्का दर्द होने पर पेनकिलर लेना।
एचपीवी (Human Papillomavirus) वैक्सीन के बारे में जानिए
यह एक टीका है जो शरीर को उन वायरस से बचाने में मदद करता है जो कैंसर और जननांग मस्से (genital warts) का कारण बन सकते हैं। यह सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) को रोकने के लिए सबसे प्रभावी माना जाता है।
यह वैक्सीन क्यों जरूरी है?
एचपीवी वायरस बहुत आम है और यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है। हालांकि शरीर अक्सर इसे खुद ही ठीक कर लेता है, लेकिन कुछ प्रकार के एचपीवी शरीर में बने रहते हैं और सालों बाद कैंसर का कारण बनते हैं।
- महिलाओं में: सर्वाइकल, योनि और वल्वर कैंसर।
- पुरुषों और महिलाओं दोनों में:गुदा (anal) कैंसर, गले का कैंसर और जननांग मस्से।
HPV वैक्सीन कब लगवानी चाहिए?
- सही उम्र: 9 से 14 साल के बच्चों (लड़कों और लड़कियों)
- 15 से 26 (और कुछ मामलों में 45 तक) की उम्र के लोग भी इसे लगवा सकते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसका प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है।



HPV vaccine does NOT affect the menstrual cycle.