गाड़ी आते ही सिलेंडर लेने वालों की भीड़ उमड़ी:एजेंसी पर हर दिन 300 सिलेंडरों की सप्लाई, KYC न कराने पर हो रही दिक्कत

गाड़ी आते ही सिलेंडर लेने वालों की भीड़ उमड़ी:एजेंसी पर हर दिन 300 सिलेंडरों की सप्लाई, KYC न कराने पर हो रही दिक्कत

कन्नौज की नंदिनी गैस एजेंसी पर गाड़ी आते ही मंगलवार को भीड़ उमड़ पड़ी। बुकिंग का मैसेज देखकर उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए गए। हालांकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। गैस की किल्लत कन्नौज में धीरे-धीरे कम होने लग गई। यहां नंदिनी गैस एजेंसी पर पिछले कुछ दिनों से सिलेंडर लेने वालों की भीड़ नजर आ रही। मंगलवार को भी एजेंसी पर सिलेंडर भरी गाड़ी आते ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज देखने के बाद उन्हें सिलेंडर दिए गए। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके मोबाइल पर बुकिंग के मैसेज तो आये, लेकिन जब सिलेंडर लेने पहुंचे तो बताया गया कि सिलेंडर पहले ही डिलीवर हो चुका, लेकिन वह सिलेंडर उपभोक्ता को नहीं मिला। इस मामले को लेकर गैस एजेंसी का काम देख रहे अनमोल ने बताया कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बुकिंग की दिक्कत उन्हीं लोगों को आ रही है, जिन्होंने अब तक केवाईसी नहीं करवाई। लम्बे समय तक सिलेंडर की बुकिंग न कराने वालों की किताबें बन्द की जा रहीं हैं। बुकिंग के बाद सिलेंडर न मिलने के आरोप गलत हैं। कांग्रेसी नेता अजय पांडेय ने बताया कि उनका सिलेंडर 28 फरवरी से बुक है, लेकिन डिलीवरी नहीं की गई। एजेंसी पर पूछो तो कोई सीधे बात नहीं कर रहा। प्रभावशाली व्यक्ति से सिफारिश कराने पर सिलेंडर मिल सका। इस व्यवस्था में सुधार किए जाने की जरूरत है। पिछले 4 दिनों से दिखने लगा सुधार सिलेंडर न मिलने की समस्या एक सप्ताह पहले तक विकट थी, लेकिन पिछले 4 दिनों से सिलेंडर की सप्लाई डिमांड के हिसाब से एजेंसी पर होने लग गई। हालांकि अभी तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई का कोई आदेश गैस एजेंसियों पर नहीं आया, जिस वजह से कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रुकी हुई है। जिससे होटल, ढावा और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। LPG से चल रहे आटो सूत्रों की मानें तो शहरी क्षेत्र में चलने वाले अधिकांश आटो में एलपीजी का इस्तेमाल होता है। गैस की किल्लत से भले ही आमजनमानस प्रभावित हो, लेकिन ऑटो चालकों को गैस की सप्लाई आसानी से मिल रही है। सिलेंडर की अधिक कीमत देने पर उन्हें गैस मिल रही है। जिस कारण एजेंसियों पर सवाल उठ रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *