पाली में फैक्ट्री में लगी आग:दमकलकर्मियों में एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

पाली में फैक्ट्री में लगी आग:दमकलकर्मियों में एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

पाली में मंगलवार को एक फैक्ट्री में अज्ञात कारण से अचानक आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे को मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में iti रोड स्थित गोगड़ फेब्रिक्स फैक्टी के फर्माटेक मदन में मंगलवार को आग लग गई। सूचना पर दो दमकल लेकर दमकलकर्मियों मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की घटना से मौके पर अफरा–तफरी मच गई। फेक्ट्री के मजदूरों में भी आग बुझाने में मदद की। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, पारस गहलोत, कमल किशोर, राहुल,योगेंद्र, रेखा,लक्ष्मी,सारिका, सुमेर, महेंद्र, ढलाराम, दिनेश,प्रमोद, भारत शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *