पाली की पुलिस कप्तान मोनिका सेन ने संभाला पदभार

पाली की पुलिस कप्तान मोनिका सेन ने संभाला पदभार

पाली जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस मोनिका सेन ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने नई एसपी से परिचय किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रमुख मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके महिला अनुसंधान सेल के एएसपी नरेन्द्र सिंह देवड़ा, सोजत सीओ रतनाराम देवासी, ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नू, पुलिस लाइन आरआई लता बेगड़, कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह खींची, औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई, ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया आदि मौजूद थे।

‘महिलाएं स्वयं में रखें विश्वास, आना चाहिए आगे’

पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। नारकोटिक्स, साइबर फ्रॉड, नशा आदि पर सख्ती से कार्रवाई करने को प्रतिबद्धता जताई। आमजन से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए थाना, चौकी व एसपी कार्यालय सहित अन्य अधिकारी जनसुनवाई करने को कहा। उनका कहना था कि वृद्धजनों व बच्चों के खिलाफ कोई गैर कानूनी गतिविधि होने पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। युवाओं को नशे से बचाने के लिए अवेयरनेस अभियान चलाएंगे। उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। नारकोटिक्स, साइबर फ्रॉड, नशा आदि पर सख्ती से कार्रवाई करने को प्रतिबद्धता जताई। आमजन से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए थाना, चौकी व एसपी कार्यालय सहित अन्य अधिकारी जनसुनवाई करने को कहा। उनका कहना था कि वृद्धजनों व बच्चों के खिलाफ कोई गैर कानूनी गतिविधि होने पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। युवाओं को नशे से बचाने के लिए अवेयरनेस अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पाली में महिलाओं की ओर से दर्ज मामलों को सुलझाने की दर बेहतर है। यहां कालिका पेट्रोलिंग से महिला अपराध पर रोक लगी है। स्कूल, कॉलेज आदि की बच्चियां से बीट, कालिका पेट्रोलिंग आदि के माध्यम से अधिक पुलिस जुड़ेंगी। जिससे वे पुलिस को अपनी समस्या बता सकें और हम उनका निराकरण कर सकें। महिलाएं अपने आप में विश्वास रखें। वे सबकुछ कर सकती है। वे आगे आए और आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़े। सूचना संकलन का मुख्य रोल रहेगा। बीट कांस्टेबल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नाकाबंदी सहित अन्य माध्यमों से कार्रवाई की जाएगी। नशे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना, चौकी व बीट लेवल पर पुलिस वेरीफिकेशन अभियान चलाया जा सकता है। जहां श्रमिक कार्य कर रहे हैं, उन संस्थान के संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे वेरीफिकेशन करवाए। इसके लिए उनको कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मेरा आइपीएस में सलेक्शन हुआ था। वह मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन था। उसी कारण आज मैं यहां हूं। पुलिस में हर दिन नया होता है। हमारे लिए हर दिन प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *