फाजिल्का में बने बस स्टैंड का मुद्दा विधानसभा में उठा::मंत्री लालजीत भुल्लर बोले-बिना मंजूरी के बनाया गया, नगर कौंसिल चलाने के लिए तैयार

फाजिल्का में बने बस स्टैंड का मुद्दा विधानसभा में उठा::मंत्री लालजीत भुल्लर बोले-बिना मंजूरी के बनाया गया, नगर कौंसिल चलाने के लिए तैयार

फाजिल्का में करोड़ों रुपए की लागत से नए बने बस स्टैंड को लेकर एक बार फिर मामला सुर्खियों में है । कांग्रेस सरकार के समय 5 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर नया बस स्टैंड बनाया गया । उस समय के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसका उद्घाटन भी किया लेकिन बस स्टैंड शुरू नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के 4 साल बीत जाने के बाद भी बस स्टैंड शुरू न होने के चलते विधायक ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया तो विभाग की मंजूरी के बिना इमारत बनाने का तर्क देते हुए मामले में जांच की मांग उठी है। जबकि नगर कौंसिल के अध्यक्ष का कहना है कि नगर कौंसिल बस स्टैंड चलाने के लिए तैयार है । विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज जानकारी देते हुए नगर कौंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ने बताया कि विधायक ने विधानसभा में नए बस स्टैंड को शुरू करने को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में झूठ बोला गया है। क्योंकि विधानसभा में पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि फाजिल्का में बनाया गया नया बस स्टैंड जिस पर सिर्फ शेड डाला गया है । जिसको बनाने के लिए विभाग से मंजूरी नहीं ली गई और बस स्टैंड का काम अधूरा है। इसके चलते उसे शुरू नहीं किया गया । लेकिन उन्हें मलाल इस बात का है कि विधायक ने विधानसभा में मंत्री को जवाब क्यों नहीं दिया। नगर कौंसिल की जगह पर बना है नया बस स्टैंड जो बताया जाना चाहिए था कि इस जगह पर सिर्फ शेड नहीं डाला गया बल्कि पांच करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर नगर कौंसिल की जगह पर नया बस स्टैंड बनाया गया था । नगर प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के उस समय के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नए बस स्टैंड का उद्घाटन भी किया गया था । लेकिन चलाया नहीं गया । उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड सफेद हाथी साबित हो रहा है। जनता का रुपया बर्बाद हो रहा है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *