दोस्त-लड़की के नाम से आईडी बनाकर पैसे ऐंठे:रुपए न देने पर शारीरिक संबंध बनाए, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; 100 लड़कियों को कर चुका ब्लैकमेल

दोस्त-लड़की के नाम से आईडी बनाकर पैसे ऐंठे:रुपए न देने पर शारीरिक संबंध बनाए, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; 100 लड़कियों को कर चुका ब्लैकमेल

साहिल विश्वकर्मा मेरे फ्रेंड हर्षित मिश्रा का दोस्त है, उसके खिलाफ मुझे शिकायत करनी है। उसने मेरे फ्रेंड के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मुझे मेरे फोटो-वीडियो वायरल करने का मैसेज किया है। मैं 40-50 हजार रुपए दे चुकी हूं पर वह परेशान कर रहा है। अब कह रहा है कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। 11 मार्च को बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंची 23 साल की एमबीए छात्रा ने यह बात चौकी प्रभारी सरिता पटेल से कही। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने साहिल विश्वकर्मा के विरुध्द अपराध धारा 75(1)(ii),78 (1) (ii) ,308(2) BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज तलाश शुरू की और आखिर उसे रविवार को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी देखी तो सैकड़ों लड़कियां एड थीं। दोस्त के नाम से बनाई इंस्टाग्राम आईडी बरगी नगर का रहने वाला 23 वर्षीय साहिल ग्रेजुएट है। पिता ड्राइवर और घर पर मां एवं छोटी बहन है। आरोपी जानता था कि उसके फ्रेंड हर्षित की एक दोस्त है, जो अक्सर उससे मिलती थी पर करीब आठ माह से दोनों की बात बंद है। इसका फायदा उठाते हुए साहिल ने इंस्टाग्राम पर हर्षित के नाम से फर्जी आईडी बनाई और उसकी फोटो लगा दी। आरोपी ने हर्षित के नाम की आईडी से युवती को मैसेज करते हुए कहा कि तुम्हारी कुछ फोटो-वीडियो मेरे पास है। आरोपी बहुत ही शातिर था, इतना सब करने के बाद उसने 28 जनवरी को युवती को काल करते हुए कहा कि हर्षित ने मुझसे बात की थी और तुम्हारे कुछ वीडियो फोटो मुझे दिए हैं, इस पर युवती ने कहा कि मैं हर्षित से बात करती हूं, जिस पर साहिल ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मैंने उसे साढ़े 8 हजार रुपए दे दिए हैं। साहिल की बात सुनने के बाद युवती ने उसे साढ़े 8 हजार रुपए वापस कर दिए। इधर हर्षित मिश्रा इस पूरे कांड से पूरी तरह अंजान था। धमकी का सिलसिला हुआ शुरू युवती ने बदनामी के डर से पहले साहिल को साढ़े 8 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी आरोपी ने हर्षित के नाम से युवती को डराने, धमकाने का सिलसिला जारी रखा। युवती एक माह में साहिल को 50 हजार रुपए दे चुकी थी। 18 फरवरी को साहिल ने युवती को काल करते हुए कहा कि अगर चाहती हो कि वीडियो-फोटो वायरल ना हों तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। युवती ने उसकी बातों को इग्नोर कर दिया और अपनी एमबीए की पढ़ाई में लग गई। होली में आया था घर नागपुर में प्राइवेट जॉब करने वाला साहिल विश्वकर्मा 4 मार्च को होली पर अपने घर बरगी नगर आया था। युवती का आरोप है कि शाम करीब 5 बजे फोन कर उसने साईं मंदिर के पास बुलाया और 12 हजार रुपए लिए। इस पर पीड़िता ने कहा कि अब मैं और पैसे नहीं दे सकती। मुझे परेशान मत करो। इतना कहने के बाद वह घर आ गई। 11 मार्च को साहिल ने फिर उसे धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो ठीक नहीं होगा। परेशान होकर युवती ने बरगी नगर पुलिस चौकी में जाकर साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फोन-पेन ड्राइव में 250 से ज्यादा लड़कियों के फोटो युवती की शिकायत के बाद बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल सबसे पहले उसके घर पहुंचीं, जहां पिता ने बताया कि वह होली में कुछ दिन के लिए आया था और फिर वापस नागपुर चला गया है। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर बरगी पुलिस चौकी की एक टीम फौरन नागपुर के लिए रवाना हुई और साहिल के रूम पर छापा मारते हुए उसका मोबाइल फोन, पेन ड्राइव एवं ओटीजी, अलग-अलग कंपनी की सिम कार्ड जब्त किए। इनकी जांच में 250 से ज्यादा लड़कियों की फोटो मिले। वहीं पता चला कि यह लड़कियां ना सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि महाराष्ट्र, यूपी और छत्तीसगढ़ की थीं, जिनसे साहिल ने इंस्टाग्राम में लड़की के नाम से दोस्ती की थी। ऐसे करता था ब्लैकमेल आरोपी साहिल पहले लड़की बनकर लड़कियों को इंस्टाग्राम में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता और बात करता। इस दौरान वह लड़कियों के बाय फ्रेंड और परिवार वालों के नाम भी सर्च करते हुए नोट करता और फिर बाद में लड़कियों को धमकी देता कि तुम्हारे बाय फ्रेंड के विषय में परिवार वालों को बता देगा। आरोपी ने स्वीकार किया कि अभी तक उसने 100 से ज्यादा लड़कियों को ब्लैकमेल करते हुए उनसे रुपए लिए हैं। आरोपी का कहना है कि जो लड़कियां उसे पैसे नहीं देती थीं, वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अब जेल जाएगा साहिल बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल का कहना है कि जांच के दौरान इसकी इंस्टाग्राम में 100 से ज्यादा फेंक आईडी मिली हैं, जो कि अलग-अलग लड़कियों के नाम की हैं। यह हर लड़की से दोस्ती करता और फिर उनको यह धमकी देता कि तुम्हारे और बाय फ्रेंड की कुछ वीडियो, फोटो मेरे पास हैं, जो वायरल हो गई तो परेशान होगी। पुलिस आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार करके जबलपुर लाई है, जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *