करनाल में ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकराई बाइक:एक की मौत दोस्त की हालत गंभीर,7 बहनों का इकलौता भाई था राजू

करनाल में ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकराई बाइक:एक की मौत दोस्त की हालत गंभीर,7 बहनों का इकलौता भाई था राजू

करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में खोराखेड़ी रोड पर देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गए थे। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को पहले करनाल और बाद में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोराखेड़ी के पास हुआ हादसा
मुनक निवासी 25 वर्षीय राजू पुत्र शीशपाल शनिवार की रात अपने साथी पंकज के साथ बाइक पर बहन के घर से गांव लौट रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वे खोराखेड़ी के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक सामने चल रहे ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गई। उस समय बाइक पंकज चला रहा था। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज की हालत गंभीर होने के कारण उसे करनाल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बाद में हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। रविवार की शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी नौ माह की गर्भवती, घर में मचा मातम
मृतक के पिता शीशपाल ने बताया कि राजू सात बहनों का इकलौता भाई था। उसकी पत्नी करीब नौ माह की गर्भवती है और कुछ ही दिनों में डिलीवरी होने वाली थी। परिवार को उम्मीद थी कि घर में खुशियां आने वाली हैं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि शीशपाल की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *