पटना | पटना समेत राज्यभर के लोग दो जालसाजों से सावधान रहें। खासकर महिलाएं। ये दोनों दिन में घर में अकेली रहने वाली महिलाओं के पास पहुंचते हैं। उनसे लंगर चलाने के नाम पर मदद की गुहार लगाते हैं। इधर-उधर की बात कर भरोसे में लेकर कहते हैं कि आपके पति या परिवार पर आपत्ति आने वाली है। तरह-तरह से दबाव बनाना शुरू कर देते हैं। फिर कहते हैं कि रकम दे दें, नहीं तो पति या परिवार परेशानी में पड़ जाएंगे। ऐसा ही एक मामला पाटलिपुत्र थाना इलाके में आया, जहां एक महिला से दोनों लाखों के गहने ठगकर फरार हो गए। नाम नहीं छापने की शर्त पर महिला ने बताया कि बेल बजाने के बाद दोनों आराम से घर में आते हैं और बातचीत शुरू कर देते हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करे।
सतर्क रहें 1. किसी अनजान को घर में इंट्री करने नहीं दें। 2. अगर कोई बेल बजाता है तो पहले उसके बारे में पता लगा लें कि कौन है। 3. किसी तरह की मदद मांगे तो हरगिज न करें। 4. डायल 112 और स्थानीय पुलिस को फौरन सूचना दें। 5. ऐसे जालसाजों की फोटो पुलिस को दें। पटना | पटना समेत राज्यभर के लोग दो जालसाजों से सावधान रहें। खासकर महिलाएं। ये दोनों दिन में घर में अकेली रहने वाली महिलाओं के पास पहुंचते हैं। उनसे लंगर चलाने के नाम पर मदद की गुहार लगाते हैं। इधर-उधर की बात कर भरोसे में लेकर कहते हैं कि आपके पति या परिवार पर आपत्ति आने वाली है। तरह-तरह से दबाव बनाना शुरू कर देते हैं। फिर कहते हैं कि रकम दे दें, नहीं तो पति या परिवार परेशानी में पड़ जाएंगे। ऐसा ही एक मामला पाटलिपुत्र थाना इलाके में आया, जहां एक महिला से दोनों लाखों के गहने ठगकर फरार हो गए। नाम नहीं छापने की शर्त पर महिला ने बताया कि बेल बजाने के बाद दोनों आराम से घर में आते हैं और बातचीत शुरू कर देते हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करे।
सतर्क रहें 1. किसी अनजान को घर में इंट्री करने नहीं दें। 2. अगर कोई बेल बजाता है तो पहले उसके बारे में पता लगा लें कि कौन है। 3. किसी तरह की मदद मांगे तो हरगिज न करें। 4. डायल 112 और स्थानीय पुलिस को फौरन सूचना दें। 5. ऐसे जालसाजों की फोटो पुलिस को दें।


