एक समय में जरीन खान ने अपने हॉटनेस से पर्दा पर जादू डाल दिया था। एक्ट्रेस फिल्मों में कई बोल्ड सीन दे चुकी है। अक्सर फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने से हीरोइनों की छवि वैसी ही बन जाती है और फिर उन्हें उसी तरह के रोल ऑफर होने लगते हैं। कई बार तो हीरोइनों को इसकी आलोचना तक झेलनी पड़ती है। जरीन खान ने बॉलीवुड में सलमान खान स्टारर फिल्म वीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने रेडी में आइटम नंबर किया और फिर हेट स्टोरी 3 (Hate Story 3) में किया। हेट स्टोरी 3 के बाद लोगों का एक्ट्रेस के प्रति नजरिया बदल गया।
जरीन खान को जज करते थे लोग
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि फिल्म हेट स्टोरी 3 में किए गए बोल्ड सीन्स की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काफी जज किया गया। मैमोथ मीडिया एशिया पॉडकास्ट पर पूजा भट्ट से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह फिल्म की थी, तब कई लोग, खासकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग, उन्हें अलग नजर से देखने लगे थे। कुछ लोग तो यहां तक कहते थे कि वह अच्छी एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड सीन करने का रास्ता चुना।
अक्सर 2 में किया बोल्ड सीन
एक्ट्रेस ने हेट स्टोरी 3 के बाद अक्सर 2 में नजर आई हैं, हालांकि इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें इनवाइट तक नहीं किया गया। जब वह फिल्म को कर कर रही थीं, तब उनसे वादा किया गया था कि फिल्म ग्लैमरस होगी, लेकिन हेट स्टोरी 3 की तरह बोल्ड सीन की तरह नहीं होगी। इसको लेकर एक्ट्रेस ने बताया, “उन्होंने (डायरेक्टर अनंत महादेवन) बहुत ही सधी हुई अंग्रेजी में स्क्रिप्ट सुनाई और कहा, ‘हम कोई ‘हेट स्टोरी’ नहीं बना रहे हैं।
सेट पर बिगड़ गई थी बात
जरीन खान ने आगे बताया, शुरुआत में फिल्म को लेकर कुछ और ही जानकारी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि यह एक अलग तरह का ‘जॉनर नॉयर’ प्रोजेक्ट है। लेकिन जब वह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि लगभग हर दूसरा सीन किस पर खत्म हो रहा था या फिर उन्हें ब्रा जैसे बोल्ड आउटफिट में नजर आना पड़ रहा था। इस पर जरीन ने मेकर्स से साफ कहा कि उन्हें ऐसे सीन करने से समस्या नहीं है, लेकिन शुरुआत में उन्हें फिल्म की कहानी कुछ और बताई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि शायद पिछली फिल्म हेट स्टोरी 3 की सफलता देखकर ही इस प्रोजेक्ट में इस तरह के सीन जोड़े जा रहे थे।
आगे जरीन खान ने कहा कि, उन्हें पता चला कि वह प्रोड्यूसर्स को कुछ और बताते थे, और उन्हें व व कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कुछ और कहते थे। सेट पर बहुत ही ज्यादा दुश्मनी थी। फिर अचानक से प्रोड्यूसर्स उनसे ब्रा सीन्स या किसिंग सीन्स की डिमांड करने लगे क्योंकि उन्होंने पहले भी ऐसी फिल्में की है। एक्ट्रेस ने कहा, “यह सही नहीं था।”


