डांसर का प्राइवेट पार्ट छूते ब्लॉक प्रमुख का VIDEO:मोतिहारी में बंद कमरे में म्यूजिक पर अश्लील डांस, लोग बोले- अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए

डांसर का प्राइवेट पार्ट छूते ब्लॉक प्रमुख का VIDEO:मोतिहारी में बंद कमरे में म्यूजिक पर अश्लील डांस, लोग बोले- अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए

मोतिहारी में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को बंद कमरे में भोजपुरी गानों पर नर्तकी के साथ नाचते और आपत्तिजनक हरकतें करते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बंजरिया प्रखंड के प्रमुख पप्पू यादव हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कब और कहां का है, यह भी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर तेज चर्चा
इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग एक जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के कथित आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। प्रमुख से संपर्क की कोशिश
दैनिक भास्कर की टीम ने बंजरिया प्रखंड प्रमुख पप्पू यादव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस कारण इस मामले पर उनकी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सत्यता को लेकर दो तरह की राय
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने तक किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। महिला सम्मान को लेकर भी उठे सवाल
गौरतलब है कि सरकार और समाज द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा दोनों देखने को मिल रही है। मोतिहारी में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को बंद कमरे में भोजपुरी गानों पर नर्तकी के साथ नाचते और आपत्तिजनक हरकतें करते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बंजरिया प्रखंड के प्रमुख पप्पू यादव हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कब और कहां का है, यह भी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर तेज चर्चा
इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग एक जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के कथित आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। प्रमुख से संपर्क की कोशिश
दैनिक भास्कर की टीम ने बंजरिया प्रखंड प्रमुख पप्पू यादव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस कारण इस मामले पर उनकी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सत्यता को लेकर दो तरह की राय
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने तक किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। महिला सम्मान को लेकर भी उठे सवाल
गौरतलब है कि सरकार और समाज द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा दोनों देखने को मिल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *