गयाजी में राष्ट्रीय रक्तदान अधिवेशन आज:29 राज्यों की 200 संस्थाएं होंगी सम्मानित, जागरूकता पर होगी चर्चा

गयाजी में राष्ट्रीय रक्तदान अधिवेशन आज:29 राज्यों की 200 संस्थाएं होंगी सम्मानित, जागरूकता पर होगी चर्चा

गयाजी में आज राष्ट्रीय रक्तदान अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में होने वाले इस अधिवेशन का आयोजन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से “हर घर रक्तदान” मुहिम के तहत किया गया है। इसकी जानकारी ब्रिगेड के संस्थापक सोनी कुमार वर्मा, इकबाल हुसैन, अनंतधीश अमन और आकाश कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता में दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना भी इसका लक्ष्य है, ताकि वे नियमित रूप से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहें और समाज में जागरूकता का प्रसार करें। 200 रक्तदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के 29 राज्यों से लगभग 200 रक्तदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित तिवारी आजाद और शहीद क्रांतिकारी वैकुंठ शुक्ला के वंशज अरुण शुक्ला प्रमुख हैं। गया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें वाराणसी के प्रदीप इलरानी, जिन्होंने सर्वाधिक 252 बार रक्तदान किया है, और गुजरात के भूपेंद्र देव, जिन्होंने 212 बार रक्तदान किया है, विशेष रूप से शामिल हैं। इनके अलावा, 100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले दर्जनों रक्तदाता भी अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से गया जिले में आयोजित विभिन्न रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वाले लगभग एक हजार रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य के लिए प्रेरित होते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी और महानगर अध्यक्ष पलु शर्मा ने बताया कि यह अधिवेशन रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक मंच साबित होगा और इससे देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ेगी। संस्था के संरक्षक और सलाहकार समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार भदानी, अनंतं धीश अमन, इकबाल हुसैन, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल स्वामी, संदीप सिन्हा और देवेश आनंद सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। गयाजी में आज राष्ट्रीय रक्तदान अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में होने वाले इस अधिवेशन का आयोजन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से “हर घर रक्तदान” मुहिम के तहत किया गया है। इसकी जानकारी ब्रिगेड के संस्थापक सोनी कुमार वर्मा, इकबाल हुसैन, अनंतधीश अमन और आकाश कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता में दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना भी इसका लक्ष्य है, ताकि वे नियमित रूप से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहें और समाज में जागरूकता का प्रसार करें। 200 रक्तदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के 29 राज्यों से लगभग 200 रक्तदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित तिवारी आजाद और शहीद क्रांतिकारी वैकुंठ शुक्ला के वंशज अरुण शुक्ला प्रमुख हैं। गया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें वाराणसी के प्रदीप इलरानी, जिन्होंने सर्वाधिक 252 बार रक्तदान किया है, और गुजरात के भूपेंद्र देव, जिन्होंने 212 बार रक्तदान किया है, विशेष रूप से शामिल हैं। इनके अलावा, 100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले दर्जनों रक्तदाता भी अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से गया जिले में आयोजित विभिन्न रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वाले लगभग एक हजार रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य के लिए प्रेरित होते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी और महानगर अध्यक्ष पलु शर्मा ने बताया कि यह अधिवेशन रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक मंच साबित होगा और इससे देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ेगी। संस्था के संरक्षक और सलाहकार समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार भदानी, अनंतं धीश अमन, इकबाल हुसैन, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल स्वामी, संदीप सिन्हा और देवेश आनंद सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *