– मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज लहसुन के दामों में हुआ इजाफा
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू महंगा बिका तो बारीक हरी मिर्ची व टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। वहीं भिंडी और ग्वार फली के दाम आज यथावत रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम सामान्य रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू व प्याज के दाम स्थिर रहे तो आज लहसुन के दामों में उछाल देखा गया। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 120 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए
टमाटर देसी 5 से 10 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 20 से 35 रुपए
बारीक मिर्च 50 से 70 रुपए
फूल गोभी 8 से 15 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 38 से 42 रुपए
शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए
नींबू 90 से 100 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 40 से 60 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 40 से 60 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 15 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 12 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 15 से 16 रुपए
– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
———————————–
लहसुन हो रहा महंगा
आलू 4 से 8 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 30 से 120 रुपए
– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर


