कैथल में कॉलेज गई युवती हुई लापता:देर रात तक वापस नहीं लौटी, शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिजन

कैथल में कॉलेज गई युवती हुई लापता:देर रात तक वापस नहीं लौटी, शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिजन

कैथल में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव से करीब 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। वह घर से कॉलेज जाने की बात कह कर गई थी, लेकिन न तो वह कॉलेज पहुंची और न ही देर तक घर वापस लौटी। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बीए में पढ़ रही युवती के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे उसकी भतीजी घर से यह कह कर चली गई कि वह चीका के कॉलेज में जा रही है। वह उसे कॉलेज में बीए कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह देर शाम तक वापस नहीं आई। नहीं मिली कोई जानकारी ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर लड़की का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रिश्तेदारियों में भी पता किया लेकिन वहां भी कोई पता नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने लड़की को ढूंढने की मांग की है। चीका थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास परिजनों की शिकायत आई है। पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच व युवती की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *