मौसम का तांडव: पश्चिमी विक्षोभ और कई सर्कुलेशन का असर, ओला वृष्टि के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मौसम का तांडव: पश्चिमी विक्षोभ और कई सर्कुलेशन का असर, ओला वृष्टि के साथ भारी बारिश की चेतावनी

UP weather update: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री क्षेत्र में उथल-पुथल को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार इस हफ्ते मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। ओला वृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों की कटाई करके फसल को सुरक्षित जगह पहुंचा दें। वरना ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद हो सकती है।‌ मौसम विभाग के अनुसार झांसी में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पश्चिमी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 20 मार्च शुक्रवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार अगले हफ़्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम में परिवर्तन आएगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली मंडलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यह भारी बारिश टुकड़ों (पॉकेट) में होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ कई सरकुलेशन भी बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हो रही हलचल का असर भी दिखाई पड़ेगा। इस संबंध में लोगों को सावधान किया गया है।

कैसा रहेगा झांसी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार झांसी में आज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 15 मार्च रविवार का तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।

इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने 20 मार्च शुक्रवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दोपहर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। करीब 40% बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तापमान में भी कमी आएगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। ‌

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *