उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को आयोजित की जा रही है। पेपर की प्रशासन और पुलिस के अधिकारीयों ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रतिदिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 6000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा हेतु मथुरा में 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जहां पर 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा 17 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। मथुरा के 17 परीक्षा केंद्रों में 6000 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी।परीक्षा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से एवं उ०प्र०पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेटस की नियमानुसार तैनाती की गई है। DM, SSP ने की मीटिंग पेपर के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए DM चंद्र प्रकाश सिंह और SSP श्लोक कुमार ने अधिकारिओं के साथ मीटिंग कर निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में नियमित अन्तराल पर परीक्षा केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करे। परीक्षा केन्द्रों में लगे CCTV कैमरों की जांच सुनिश्चित करे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण करे। परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दे। परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए। दलाल और धोखाधड़ी करने वालों पर रखी जा रही नजर पेपर के दौरान दलालों एवं धोखाधड़ी से नौकरी दिलाने का प्रलोभन देने वाले असामाजिक तत्वों पर ख़ुफ़िया विभाग नजर बनाये हुए है। सभी को सख्त हिदायत दी गयी है कि पेपर के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। जो पेपर में अवरोध पैदा करे उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। पेपर के दौरान कोई अगर किसी भी प्रकार की सिफारिश करता है या किसी से करवाता है , छद्म प्रतिरूपण (Impersonation) करने अथवा सहयोग देने पर,सेंटर पर में नकल करने-कराने या सहयोग देने पर,अनुचित साधनों का प्रयोग करने- कराने पर,परीक्षा हेतु नियुक्त कार्मिकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर,अनुशासनहीनता अथवा अन्य अवांछनीय कार्य करने पर,रीक्षा से पूर्व या दौरान सम्बन्धित प्रश्नपत्र – प्रश्नों – उत्तरों की किसी भी माध्यम से प्रसारित करने पर FIR की जाएगी।


