सहरसा जिले में शुक्रवार को आयोजित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की सैंड आर्ट कलाकृति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शाहपुर स्थित निगम पार्क परिसर में कलाकार ने “समृद्ध बिहार” थीम पर एक विशाल सैंड आर्ट तैयार किया था, जिस पर “समृद्ध बिहार के शिल्पकार नीतीश कुमार” अंकित था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए शिलान्यास स्थल पहुंचे, तो उनकी नज़र बालू से बनी अपनी भव्य तस्वीर पर पड़ी। मुख्यमंत्री कुछ देर तक रुककर इस कलाकृति को देखते रहे और मुस्कुराते हुए कलाकार मधुरेंद्र कुमार को “धन्यवाद” कहा। मुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इस कलाकृति को बनाने में लगभग 15 घंटे का समय लगाया। उन्होंने कोशी नदी की 100 टन (एक लाख किलोग्राम) बालू का उपयोग कर लगभग 20 फीट ऊंची मुख्यमंत्री की तस्वीर बनाई थी। यह अद्भुत सैंड आर्ट समृद्धि यात्रा का प्रमुख आकर्षण बन गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग इस कलाकृति को देखने आते रहे। लोगों ने कलाकार के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिससे यह सैंड आर्ट तेज़ी से वायरल हो गई। उल्लेखनीय है कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विभिन्न यात्राओं, जैसे न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, अधिकार यात्रा, संवाद यात्रा, निश्चय यात्रा, समीक्षा यात्रा, जल-जीवन-हरियाली यात्रा और समाज सुधार यात्रा के दौरान 50 से अधिक सैंड आर्ट बना चुके हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से उन्होंने लोगों को जागरूक किया है। इस अवसर पर कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कलाकृति के माध्यम से “समृद्ध सहरसा, समृद्ध बिहार” का संदेश दिया। समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जन जागरूकता फैलाई, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सहरसा जिले में शुक्रवार को आयोजित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की सैंड आर्ट कलाकृति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शाहपुर स्थित निगम पार्क परिसर में कलाकार ने “समृद्ध बिहार” थीम पर एक विशाल सैंड आर्ट तैयार किया था, जिस पर “समृद्ध बिहार के शिल्पकार नीतीश कुमार” अंकित था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए शिलान्यास स्थल पहुंचे, तो उनकी नज़र बालू से बनी अपनी भव्य तस्वीर पर पड़ी। मुख्यमंत्री कुछ देर तक रुककर इस कलाकृति को देखते रहे और मुस्कुराते हुए कलाकार मधुरेंद्र कुमार को “धन्यवाद” कहा। मुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इस कलाकृति को बनाने में लगभग 15 घंटे का समय लगाया। उन्होंने कोशी नदी की 100 टन (एक लाख किलोग्राम) बालू का उपयोग कर लगभग 20 फीट ऊंची मुख्यमंत्री की तस्वीर बनाई थी। यह अद्भुत सैंड आर्ट समृद्धि यात्रा का प्रमुख आकर्षण बन गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग इस कलाकृति को देखने आते रहे। लोगों ने कलाकार के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिससे यह सैंड आर्ट तेज़ी से वायरल हो गई। उल्लेखनीय है कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विभिन्न यात्राओं, जैसे न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, अधिकार यात्रा, संवाद यात्रा, निश्चय यात्रा, समीक्षा यात्रा, जल-जीवन-हरियाली यात्रा और समाज सुधार यात्रा के दौरान 50 से अधिक सैंड आर्ट बना चुके हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से उन्होंने लोगों को जागरूक किया है। इस अवसर पर कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कलाकृति के माध्यम से “समृद्ध सहरसा, समृद्ध बिहार” का संदेश दिया। समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जन जागरूकता फैलाई, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।


