इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट ₹2300 तक महंगी:घरेलू उड़ानों पर ₹425 बढ़ेंगे; एयरलाइन जेट फ्यूल महंगा होने से एक्स्ट्रा चार्ज लेगी

इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट ₹2300 तक महंगी:घरेलू उड़ानों पर ₹425 बढ़ेंगे; एयरलाइन जेट फ्यूल महंगा होने से एक्स्ट्रा चार्ज लेगी

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का असर अब आपकी हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा 14 मार्च से महंगी होने जा रही है। एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकटों पर ₹425 से ₹2300 तक फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया है। इसके बाद नई बुकिंग करने वाले यात्रियों को टिकट के साथ एक्सट्रा फ्यूल चार्ज देना होगा। एयरलाइन का कहना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के मुताबिक भारत और भारतीय उपमहाद्वीप की उड़ानों पर ₹425 फ्यूल चार्ज लगेगा, जबकि मिडिल ईस्ट की फ्लाइट के लिए ₹900 अतिरिक्त देना होगा। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और वेस्ट एशिया जाने वाली उड़ानों पर ₹1800 और यूरोप की उड़ानों पर ₹2300 फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। मिडिल ईस्ट में तनाव से बढ़ा एटीएफ का दाम एयरलाइन ने बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेशन खर्च का करीब 40% हिस्सा होता है। मिडिल ईस्ट में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। कंपनी का कहना है कि पूरे असर को किराए में जोड़ने से टिकट काफी महंगे हो जाते, इसलिए यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए सीमित फ्यूल चार्ज लगाया गया है। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ‘फ्यूल सरचार्ज’ लगाने की घोषणा की है। यह नया नियम 14 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। यानी कल से टिकट बुक करने पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी का कहना है कि पूरे असर को किराए में जोड़ने से टिकट काफी महंगे हो जाते, इसलिए यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए सीमित फ्यूल चार्ज लगाया गया है। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं।

इंडिगो ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण हवाई ईंधन यानी ATF की कीमतों में भारी उछाल आया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के जेट फ्यूल मॉनिटर के मुताबिक, इस क्षेत्र में ईंधन की कीमतें 85% से ज्यादा बढ़ गई हैं। इसी वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *